Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa Crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के टैंकर में छिपाकर ले...

Janjgir-Champa Crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के टैंकर में छिपाकर ले जा रहे 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त; 3 गिरफ्तार

Janjgir-Champa Crime
Janjgir-Champa Crime

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रूप से डीजल के भंडारण और परिवहन के खिलाफ बलौदा-अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर पुलिस ने पिकअप वाहन के पीछे बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है।

Janjgir-Champa Crime: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शडॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक CG-15-DL-6268 में बने लोहे के टैंकर में अवैध रूप से डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आगे आर्टिगा कार क्रमांक CG-10-AD-8114 चल रही थी, जो वाहन को फॉलो कर रही थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटरा जंगल में घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान पिकअप के पीछे लगी ट्रॉली में लोहे का टैंकर मिला, जिसमें करीब 1000 लीटर डीजल भरा हुआ था। वाहन में मौजूद तीनों लोग डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीमसिंह गोंड़ के कब्जे से पिकअप वाहन कीमत करीब 5 लाख रुपए और 1000 लीटर डीजल कीमत करीब 1 लाख रुपए जब्त किया। वहीं नरेश कुमार भारती के कब्जे से करीब 9 लाख रुपए कीमत की आर्टिगा कार जब्त की गई। दोनों वाहनों और डीजल समेत कुल करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस ने बरामद डीजल को वाहन के अंदर ही सीलबंद कर अपने कब्जे में लिया। मामले में नरेश भारती (34), भीमसिंह गोंड़ (43) और रामनरेश प्रजापति (31), तीनों निवासी थाना बलौदा क्षेत्र, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Janjgir-Champa Crime: कार्रवाई में थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू, एएसआई रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर, साइबर टीम और दोनों थानों के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here