Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Sidhi Crime: छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस टीम पर फायरिंग, 4 गाड़ियों...

Sidhi Crime: छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस टीम पर फायरिंग, 4 गाड़ियों में आए बदमाश NDPS आरोपी को छुड़ाकर ले भागे

Sidhi Crime
Sidhi Crime

Sidhi Crime: सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब ओडिशा पुलिस की टीम पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर NDPS के एक आरोपी को छुड़ा ले गये,वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। पुलिस टीम छुहिया घाटी से गुजर रही थी, तभी चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को घेर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर तीन बार फायरिंग की और बेसबॉल बैट से हमला भी किया। इसके बाद आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ भगा ले गए।

पुलिसकर्मीयो के पास AK-47, पिस्टल सहित अन्य हथियारों से लैस बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद बदमाश आरोपी को लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस को भी रवाना किया गया था। ओडिशा पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने उन पर दो बार गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले जाया गया।

Sidhi Crime: घटना में फायरिंग और मारपीट की बात सामने आने के बावजूद फिलहाल किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की तलाश और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। घटना के बाद छुहिया घाटी और आसपास के इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here