Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Gharghoda News: सेवा संकल्प अभियान का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम घरघोड़ा मे सांसद...

Gharghoda News: सेवा संकल्प अभियान का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम घरघोड़ा मे सांसद हुए शामिल |

Gharghoda News
Gharghoda News

Gharghoda News: घरघोड़ा : सेवा संकल्प अभियान 2026 का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम घरघोड़ा के पी. एम. श्री. विद्यालय के परिसर मे जिला कार्यालय के निर्देशन मे उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ | विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम मे विकासखंड के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण अंचलों के विद्यालयीन छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सेवा के 25 वर्ष एवं 2047मेरे सपनों के भारत को लेकर अपने अपने विचारों के माध्यम से अपने भावनाओं को प्रस्तुत करते हुए अपनी सहभागिता निभायी |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं सम्बोधित करते हुए कहा की अभियान के तहत देश के नागरिकों विशेषकर युवाओं को विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्पों से जोड़कर भारतवर्ष को ऊँचाईयों तक पहुँचाना एवं समाज के हर वर्ग को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण की भावना से अवगत कराना है |

Gharghoda News: जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने आयोजित कार्यक्रम मे ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की 25करोड़ बच्चों के सपने केवल 25करोड़ व्यक्ति के सपने नही बल्कि 25 करोड़ संभावनाएँ एवं दिशाएँ हैं जिनसे मिलकर एक नया अध्याय लिखा जावेगा |इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता मे प्राथमिक खंड से क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय हर्षित तांटी,दीप्ती श्रीवास, मनोज श्रीवास, भाषण प्राथमिक खंड पीहू पैंकरा, सुधीर दास महंत, प्रज्ञा राठिया, माध्यमिक खंड ड्राइंग प्रतियोगिता स्तुति खूँटे,खनक सिदार, शिवांगी गुप्ता,भाषण सुमित राठिया, बिंदु राठिया अभय गिरी ने स्थान बनाते हुए सांसद श्री राठिया एवं मंचासीन जनप्रतिनिधियों के हाथों पुरुस्कृत हुए |विकासखंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद ने स्कूली शिक्षा विभाग घरघोड़ा द्वारा तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का संयोजन करते हुए कहा की विकास खंड मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे 110 से अधिक छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभायी है |

Gharghoda News: पी. एम. श्री घरघोड़ा के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया |कार्यक्रम मे मुरली राठिया जिला पंचायत सदस्य,संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, नरेश पंडा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश पटेल मंडल अध्यक्ष, राजेश बेहरा मंडल अध्यक्ष,पार्षद राजकुमारी डनसेना डोळे पटेल,विमला जोल्हेजैनेश्वर मिश्रा ,शकील मोहम्मद,विजय डनसेना,राजीव पंडा,सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण,पत्रकार, संकुल समन्वयक,स्रोत समन्वयक संतोष निषाद प्राचार्य राजेश मिश्रा, हरीशचंद्र बेहरा, संजय बोहीदार,मोहन चौहान,नोडल प्रभारी प्रकाश पंडा सहित संजय पंडा विजय पंडा, मनोज कुर्रे, जायसवाल मैडम,प्रदीप राजपूत,मनीष नन्दे,अजय वर्गीस,अश्वनी दर्शन,अरुण मेहर, गुरवारी मैडम,प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया |सेवा संकल्प अभियान मे विकासखंड स्कूली शिक्षा विभाग ने वृहद रूप से तैयारी की थी जिसके कारण कार्यक्रम सराहनीय रहा |

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here