Wednesday, September 30, 2026
Home National Srinagar news: कुपवाड़ा में दर्दनाक हादसा: कार किशनगंगा नदी में गिरी, 5...

Srinagar news: कुपवाड़ा में दर्दनाक हादसा: कार किशनगंगा नदी में गिरी, 5 की मौत; 6 घायल

Srinagar news
Srinagar news

Srinagar news: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तीतवाल-सिमारी सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर किशनगंगा नदी में जा गिरी। हादसा करनाह के सिमारी इलाके में हुआ। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल तंगधार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हंदवाड़ा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Srinagar news: अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में तेज रफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग, खराब सड़कें, भूस्खलन और मौसम के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। यातायात विभाग ने हादसों को रोकने के लिए पहाड़ी जिलों में विशेष टीमें तैनात की हैं, जो यातायात नियमों के उल्लंघन पर निगरानी कर रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here