Reva News: रीवा : रीवा के कॉलेज चौराहे पर खराब सड़क के चलते एक युवक के अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। युवक हांथों में किताब लिए बारिश के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया। सड़कों और विकास कार्यों की दुर्दशा से आहत होकर, एक पढ़ा-लिखा नौजवान बारिश और कीचड़ के बीच कॉलेज चौराहे पर अनोखे प्रदर्शन के लिए बैठ गया। युवक हाथ में ‘नेश्नलिज्म’ नाम की किताब लेकर शांत होकर यहां पढ़ाई करते हुए अपना विरोध जताया।
Reva News: दरअसल कालेज चौराहे के पास सड़क की हालत काफी दिनों से खराब है, बारिश के चलते यहां पानी भर गया जिससे लोगों के गिरने की संभावना बढ़ जाती है। इस सड़क की खराब हालत के चलते युवक धरने पर बैठ गया, उसी समय एक ऑटो भी इसी सड़क की दुर्दशा के चलते पलट गया। धरने पर बैठे युवक का नाम अंकित है, जो काफी समय से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था, और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
Reva News: उसका कहना है कि, मुझे शहर की व्यवस्था, और खराब सड़कों को देखकर बहुत बुरा लगा है। उसका कहना है कि, जिस शहर ने मध्य प्रदेश सरकार में उप-मुख्यमंत्री दिया। आज सोचिए, उस डिप्टी सीएम के शहर की ऐसी हालत है। कोई गिर जाएं या किसी का एक्सीडेंट हो जाए, अगर ऐसी बदहाल सड़कों की वजह से कोई गंभीर हादसा या किसी की मृत्यु होती है तो उसे क्या कहेंगे। उसका कहना है कि सड़क की हालत देखकर मुझे बुरा लगा, इसलिए धरने पर बैठ गया। युवक का यह अनोखा विरोध-प्रदर्शन अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।







[…] […]