Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Mandsaur News: मंदसौर में लापता बेटे की तलाश में पिता टावर पर...

Mandsaur News: मंदसौर में लापता बेटे की तलाश में पिता टावर पर चढ़ा, 2-3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा; समझाइश के बाद नीचे उतरे

Mandsaur News:
Mandsaur News:

Mandsaur News:मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा डांगी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पिता अपने 22 वर्षीय लापता बेटे की तलाश में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पिता ने बेटे के लापता होने के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए टावर से न्याय की गुहार लगाई।

बताया जा रहा है कि युवक सुखदेव पिछले एक महीने से अधिक समय से लापता है। परिजनों के मुताबिक, बेटे की तलाश के लिए थाने के साथ एसपी कार्यालय में भी शिकायत और गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद बेटे का पता नहीं चलने से पिता नाराज था।

करीब 2 से 3 घंटे तक टावर पर चला ड्रामा

पिता के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पिता को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और परिजन उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे।

Mandsaur News: थाना प्रभारी की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद पिता टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और लापता युवक की तलाश को लेकर परिजनों से चर्चा की। पुलिस अब लापता युवक सुखदेव की तलाश और पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here