Wednesday, September 16, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari Breaking : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम….

Dhamtari Breaking : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम….

धमतरी : Dhamtari Breaking : छत्तीसगढ़ के नगरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया। डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान चमेन्दा और साल्हेभाट के जंगलों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

सुबह करीब आठ बजे सर्चिंग के दौरान जवानों को दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए बम और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलीं। बरामद सामग्री में तीन कुकर बम, दो पाइप बम, तीन अमूल दूध के डिब्बों में तैयार बम, एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी सेट, दवाइयां, राशन और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।

बीडीएस टीम ने मौके पर ही सभी बमों को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना थी। घटना के बाद थाना खल्लारी में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और साजिश में शामिल नक्सलियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here