Raipur Ambikapur Varanasi Flight: रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी के बीच जल्द शुरू हो सकती है फ्लाइट, DGCA को भेजा शेड्यूल

Sanjay Sahu
Raipur Ambikapur Varanasi Flight

Raipur Ambikapur Varanasi Flight: सरगुजा। अंबिकापुर से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक और पहल सामने आई है। एलायंस एयर ने रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। कंपनी ने इसका विंटर फ्लाइट शेड्यूल DGCA को मंजूरी के लिए भेजा है। प्रस्ताव के मुताबिक यह सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित हो सकती है।

एलायंस एयर ने पहले बिलासपुर-अंबिकापुर-दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू की थी। यात्रियों की कमी के चलते कोलकाता सेवा बंद हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित हो रही है।

विंटर शेड्यूल में दिल्ली फ्लाइट को एक दिन किए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग की है।

Raipur Ambikapur Varanasi Flight: मां महामाया एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि DGCA की मंजूरी के बाद नए शेड्यूल और रूट को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। कंपनी की ओर से वाराणसी के साथ रांची या पटना कनेक्टिविटी की भी पहल की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *