Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: तेलीबांधा के करोड़ों की ठगी मामले में दो और आरोपी...

Raipur Crime: तेलीबांधा के करोड़ों की ठगी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सामने आए Wash & Wash/Black Currency Scam के मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 330/26 के तहत धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है। जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार 9 आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

जांच में सामने आए डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह और दीपक सिंह की कथित संलिप्तता से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके बाद दोनों के संभावित ठिकानों की निगरानी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Raipur Crime: इस मामले में पुलिस पहले ही 4 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी, 20 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नोट के आकार के काले पेपर, कांच की प्लेट्स, दस्तावेज और अन्य सामग्री समेत करीब 4 करोड़ 2 लाख रुपये का सामान जब्त कर चुकी है। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी:

1. रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी विरार वेस्ट, पालघर, मुंबई।
2. दीपक सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी मीरा रोड, पालघर, मुंबई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here