मऊगंज। Nishaanebaz.com-Mauganj Elephant Death Accident: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। जिले के मलकपुर क्षेत्र में खुले और झूलते हुए हाई-टेंशन विद्युत तारों की चपेट में आने से एक मादा हाथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम मौके पर एकत्रित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, मादा हाथी झाड़ियों के पास से गुजर रही थी तभी उसका सूंड खुले में प्रवाहित हो रहे बिजली के तार में फंस गया। तार में तेज करंट दौड़ने के कारण हाथी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने वहीं दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
Read More : CG News: तेज रफ्तार का कहर! बालोद में कर्मचारियों से भरी बस हादसे का शिकार, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
उल्लेखनीय है कि यह हाथियों का एक जोड़ा पिछले करीब 6 महीनों से मऊगंज, रीवा और सीधी जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में लगातार विचरण कर रहा था। स्थानीय निवासी लंबे समय से इन हाथियों की मौजूदगी को लेकर प्रशासन को सतर्क कर रहे थे। मादा हाथी की मौत के बाद अब जोड़ा टूट गया है, जिससे क्षेत्र में घूम रहे नर हाथी के आक्रामक होने की आशंका भी बढ़ गई है।
Read More : MP News: मऊगंज में हाथी की मौत से हड़कंप, सूंड में फंसा करंट का तार और मौके पर थम गई सांसें
इस हृदयविदारक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग और विद्युत वितरण कंपनी के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलों और ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले बिजली के ढीले और लटकते तारों की मरम्मत को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही ने एक बेजुबान वन्यजीव की जान ले ली और वन विभाग की सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है।







[…] […]
[…] […]