Bemetara News: एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहड़े से की सौजन्य मुलाकात, संघ ने पुष्पगुच्छा से किया आत्मीय स्वागत

Sanjay Sahu
Bemetara News:

Bemetara News: बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एवं सिविल सर्जन के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना के क्रम में डॉ. शरद कोहड़े ने बेमेतरा CMHO का पदभार ग्रहण किया।

नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहड़े से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ, जिला बेमेतरा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत भी किया गया।

मुलाकात के दौरान विभाग में आपसी समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण के साथ कार्य करने पर चर्चा हुई। संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों से CMHO को अवगत कराया।

संघ द्वारा लंबित मेडिकल अवकाश आवेदनों का निराकरण, समय पर वेतन भुगतान, मातृत्व अवकाश, रात्रिकालीन ड्यूटी में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, अनुभव एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने, PF राशि समय पर जमा करने तथा रोके गए वेतन का भुगतान सहित अन्य कर्मचारी हित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया।

Bemetara News: CMHO डॉ. शरद कोहड़े ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष बेमेतरा पूरन दास, जिला अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, जिला लेखापाल ओम प्रकाश कश्यप, डॉ. अभिषेक यादव, बीपीएम यशवंत चंद्राकर, प्रमोद साहू, सीएचओ जितेंद्र लहरे, श्वेता नेताम, केशर साहू किशन चेलक, गुलाब साहू, धनेश्वर, समस्त जेएसए देवेंद्र कुमार धृतलहरे, रवेश कुमार साहू, दीपक वर्मा, विनोद कुमार सोनी, इब्राहिम मोहम्मद, संतोष कुमार सहित एनएचएम संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *