WRD EE Bribery Allegation: WRD के EE पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्टर से लिखित शिकायत

Sanjay Sahu
WRD EE Bribery Allegation

WRD EE Bribery Allegation: निवाड़ी: निवाड़ी की जनसुनवाई में जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी पर 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। बुंदेला कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक ने कार्यपालन यंत्री हेमंत कुमार गुप्ता के खिलाफ कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, ठेकेदार का कहना है कि जल संसाधन विभाग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। इसके बावजूद करीब 18 महीने से एफडीआर रिलीज नहीं की गई। आरोप है कि एफडीआर जारी करने के बदले कार्यपालन यंत्री ने 5 लाख रुपये की मांग की।

ठेकेदार ने जनसुनवाई में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के बाद मामला प्रशासन के संग्यान में पहुंच गया है।

WRD EE Bribery Allegation: इस मामले में जब पत्रकार द्वारा कैमरे के सामने बात करने का प्रयास किया तो मिले नही इसके बाद कार्यपालन यंत्री हेमंत कुमार गुप्ता से फोन पर बात की, तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की पैसे की मांग नहीं की गई। अगर पैसे मांगे गए हैं तो उसका कोई सबूत होना चाहिए। ठेकेदार कुछ काम अधूरा छोड़ गया है। उसे काम पूरा करने के लिए कहा गया था, इसलिए वह झूठी शिकायत कर रहा है।” फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है। एक तरफ ठेकेदार ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है, तो दूसरी ओर कार्यपालन यंत्री ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब इस पूरे मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *