Tikamgarh News:तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया पर, ग्रामीणो ने निजी ख़र्च पर वनाया‌ जुगाडू पुल

Sanjay Sahu
Tikamgarh News:

Tikamgarh News:टीकमगढ़/मोहनगढ़। बुंदेलखंड जुगाड़ के लिए जाना जाता है, लेकिन जब जुगाड़ पर ही जान जोखिम में डालनी पड़े तो जिम्मेदारों पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा ही मामला मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में सामने आया है।

Tikamgarh News:यहां रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया तालाब के भराव के कारण तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब 250 की आबादी वाले इस क्षेत्र के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे नाव के सहारे आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शव यात्रा तक नाव से ले जानी पड़ी।

Tikamgarh News:आवागमन जारी रखने के लिए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल तैयार किया है, लेकिन वह भी सुरक्षित नहीं है। गहरा पानी होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन स्थायी पुलिया नहीं बनी। वहीं अधिकारियों ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *