Samvidhan Hatya Diwas : आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा आज मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’

Parivesh
Samvidhan Hatya Diwas

रायपुर। Samvidhan Hatya Diwas : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी आज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वरिष्ठ नेता विजय शर्मा सहित कई मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Samvidhan Hatya Diwas : इस मौके पर भाजपा द्वारा आपातकाल की विभीषिका और लोकतंत्र पर पड़े उसके असर को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रैली, प्रदर्शनी और संगोष्ठी भी आयोजित की जा रही है। पार्टी का उद्देश्य युवाओं को 1975 में लागू आपातकाल की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराना है, जिसे वह ‘लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला’ मानती है।

भाजपा ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ की संज्ञा देते हुए पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *