Indore Collector Jansunwai Action: कलेक्टर ऑफिस बनी उम्मीद की किरण, जनसुनवाई में 233 मामलों का त्वरित निस्तारण

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Collector Jansunwai Action: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई मंगलवार को एक बेसहारा और टूट चुके परिवार के लिए नया जीवन और आशीर्वाद साबित हुई। गंभीर आर्थिक तंगी, बीमारी और सामाजिक उपेक्षा से परेशान होकर पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों सहित आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच चुका परिवार अब सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जी रहा है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशील पहल ने इस परिवार को मौत के मुहाने से खींचकर जीने की एक नई दिशा दी है।

पीड़ित महिला द्वारिका प्रजापति के अनुसार, उनके पति पेशेवर जेसीबी ऑपरेटर थे, लेकिन लंबे समय तक दर्द की दवाइयां खाने के कारण उनकी दोनों किडनियां और लीवर खराब हो गए। हफ्ते में तीन बार डायलिसिस और महंगे इलाज के चलते घर का सारा सामान बिक गया और रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया। दो बच्चों के साथ बेसहारा हुई द्वारिका को कहीं काम नहीं मिल रहा था, जिससे हताश होकर पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का मन बना लिया था।

Read More : Chander Lohar Murder Case: बछड़ा चोरी के शक में हुई थी बेरहमी से पिटाई, तीसरा आरोपी चढ़ा हत्थे

मुख्यमंत्री के जनहितैषी निर्देशों के तहत कलेक्ट्रेट पहुंची द्वारिका ने जब कलेक्टर शिवम वर्मा को अपनी आपबीती सुनाई, तो कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल स्वास्थ्य और रोजगार सहायता मंजूर की। प्रशासन ने पति के इलाज की मुफ्त व्यवस्था कराई और महिला को अपना काम शुरू करने के लिए ठेला व दुकान उपलब्ध कराई। प्रशासनिक मदद के बाद आज द्वारिका खुद अपना टिफिन सेंटर चलाकर प्रतिदिन 1,000 रुपये कमा रही हैं और आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

Read More : Indore Crane Theft Case: फरारी के दौरान इंदौर में लिया फ्लैट, सांवरिया सेठ के दर्शन से लौटते ही गिरफ्तार

अपनी इस सफलता और नए जीवन के लिए धन्यवाद देने पहुंची द्वारिका ने खुद अपने हाथों से बना खाना टिफिन में लाकर कलेक्टर को खिलाया। वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 233 फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और गंभीर मामलों पर मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में आगामी 17 तारीख से आयोजित होने वाले भव्य ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वामित्व पंजीयन और रक्तदान शिविरों की तैयारियों की भी समीक्षा की।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *