Raipur Crime: थाने में भाजयुमो नेता की दबंगई, नेम प्लेट उखाड़कर टीवी पर फेंकी, जमकर तोड़फोड़

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे विवाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक को छुड़ाने के लिए नेता अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने लगा। पुलिस के मना करने पर विवाद बढ़ गया और थाने में तोड़फोड़ की गई।

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी मिलने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभंकर द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ गुढ़ियारी थाने पहुंचे।

आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद शुभंकर द्विवेदी ने गिरफ्तार युवक को तत्काल छोड़ने की मांग की। पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कहे जाने पर विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान आरोप है कि शुभंकर द्विवेदी ने थाने में लगी पुलिस की नेम प्लेट उखाड़कर टीवी पर फेंक दी, जिससे टीवी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक हंगामा जारी रहा।

Raipur Crime: बताया जा रहा है कि घटना के बाद भाजयुमो नेता अपने समर्थकों के साथ थाने से चले गए। वहीं, थाने में हुई तोड़फोड़ की घटना के बावजूद खबर लिखे जाने तक मामले में FIR दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *