Indore Car Stunt Viral Video: बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, इंदौर ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Car Stunt Viral Video: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की व्यस्त सड़कों पर चलती कार में खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला पलासिया चौराहे से गीता भवन के बीच का बताया जा रहा है, जहां एक सफेद रंग की कार में सवार कुछ युवक खुलेआम अपनी और सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती कार की सनरूफ (Sunroof) से एक युवक बाहर निकला हुआ है, जबकि दो अन्य युवक कार की दोनों तरफ की खिड़कियों से अपने शरीर का ऊपरी हिस्सा बाहर निकालकर हुड़दंग मचा रहे हैं। तेज रफ्तार कार में बिना किसी सुरक्षा के किया गया यह स्टंट किसी बड़े और गंभीर हादसे का कारण बन सकता था।

Read More : Indore Anant Chaturdashi Preparations: अनंत चतुर्दशी झांकी मार्ग का निगम आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण

इस तरह चलती गाड़ी में न्यूसेंस (उपद्रव) क्रिएट करने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वीडियो के आधार पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और उसमें सवार मनचले युवकों की पहचान की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Read More : Pakistan Cricket में बड़ा बवाल! आकिब जावेद पर एक्शन की चर्चा, अफरीदी को लेकर निकली ये बात

मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी यातायात (DCP Traffic) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस की विशेष टीम कार नंबर के आधार पर युवकों को ट्रेस कर रही है। आरोपी युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) की सख्त धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *