CG PM Awas Live Debate: रायपुर प्रेस क्लब में पीएम आवास पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-CG PM Awas Live Debate: छत्तीसगढ़ की राजनीति के इतिहास में पहली बार सत्तापक्ष और विपक्ष के दो शीर्ष चेहरे एक ही मंच पर सीधी सार्वजनिक बहस में आमने-सामने आए हैं। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के मुद्दों और आंकड़ों को लेकर लाइव डिबेट शुरू हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रेस क्लब परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह खुली बहस डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा दी गई चुनौती के बाद तय हुई थी, जिसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकार करते हुए प्रेस क्लब का मंच चुना था। बहस की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस शासनकाल के आंकड़े सामने रखते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान 2018 से 2023 के बीच लगभग 7 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर पोर्टल बंद करने और राज्य का वित्तीय अंश रोकने का आरोप भी लगाया।

Read More : किसानों के काम की खबर! MP में धान-ज्वार-बाजरा खरीदी का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

भूपेश बघेल के आरोपों और आंकड़ों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मंच पर कहा कि “आंकड़े पेश करने से पहले सही गणना करें, गणित सही होनी चाहिए”। विजय शर्मा ने केंद्र सरकार के पोर्टल और आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में 17 लाख 75 हजार से अधिक मकान पूर्ण किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ देश भर में सबसे ज्यादा पीएम आवास बनाने वाला राज्य बन गया है।

Read More : NFHS के आंकड़ों से खुली छत्तीसगढ़ की तस्वीर! ग्रामीण महिलाएं तंबाकू और शराब सेवन में आगे, बढ़ाई चिंता

मंच पर दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना काल की आर्थिक परिस्थितियों और 2011 की जनगणना के आधार पर बचे हुए लाभार्थियों का ब्योरा रख रहे हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री का कहना है कि पिछली सरकार ने 5 साल में केवल ₹3,900 करोड़ का वित्तीय प्रावधान कर 3 लाख मकान पूरे किए, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने ढाई साल में ₹16,000 करोड़ खर्च कर गरीबों के मकान का सपना पूरा किया है। दोनों नेताओं के बीच सवालों और दावों का दौर लगातार बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *