Raipur Crime: पहले निजी फोटो हासिल की, फिर परिजनों को भेजकर मचाया हड़कंप… पुलिस ने आरोपी का किया ये हाल

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती की निजी और आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया व वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों को भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Raipur Crime: पीड़िता ने टिकरापारा थाने में दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीर उसके भाई और अन्य परिजनों के वॉट्सऐप पर भेजी। तस्वीर के साथ आरोपी ने आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले मैसेज भी भेजे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने वॉट्सऐप मैसेज, भेजी गई तस्वीरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जांच में शामिल किया। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी (28), निवासी गुजरात के रूप में हुई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।

25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Raipur Crime: आरोपी को 13 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें और कितने लोगों को भेजीं और इस पूरे मामले के पीछे उसकी मंशा क्या थी। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

READ MORE: Raipur News: खाद-बीज के कारोबार में बड़ा खेल! 3 व्यापारियों पर FIR, 9 पर बिक्री बैन; 3 गोदाम सील

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *