Gariaband Crime: लव मैरिज के एक साल बाद पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फंदे पर मिले दोनों के शव

Sanjay Sahu
Gariaband Crime

Gariaband Crime: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में पति-पत्नी के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Gariaband Crime: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, भेजीपदर गांव निवासी मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव पिछले करीब एक साल से साथ रह रहे थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मिलाप ने किसी बात से आहत होकर पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद बीती रात उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

 

READ MORE: Raipur Crime: पहले निजी फोटो हासिल की, फिर परिजनों को भेजकर मचाया हड़कंप… पुलिस ने आरोपी का किया ये हाल

 

पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान

पुलिस के अनुसार, पति की मौत के बाद उसकी पत्नी मंजुला ने भी कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

Gariaband Crime: पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों के बीच किसी तरह के विवाद या पारिवारिक तनाव समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

READ MORE: Durg. spa center: सूर्या मॉल में चल रहा था स्पा सेंटर, जब पुलिस पहुंची रह गए डंग, इस हालत में मिली युवतियां

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *