Sanjeeda Shaikh Actress: 10 साल की शादी के बाद टूटा रिश्ता, बेटी की अकेले परवरिश कर रहीं संजीदा शेख, निजी जिंदगी को लेकर किया खुलासा

Sanjay Sahu
Sanjeeda Shaikh Actress

Sanjeeda Shaikh Actress: नई दिल्ली। टीवी की मशहूर अभिनेत्री संजीदा शेख अब फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह आमतौर पर कम ही बात करती हैं। हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में संजीदा ने अपने करियर, बेटी और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातचीत की।

 

संजीदा शेख

Sanjeeda Shaikh Actress: काम के दौरान बेटी को लेकर क्या बोलीं संजीदा?

 

संजीदा शेख

इंटरव्यू में संजीदा से पूछा गया कि क्या मां बनने के बाद उनके अभिनय में कोई बदलाव आया है। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उन्होंने बताया कि जब वह काम पर होती हैं तो उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर रहता है।

 

संजीदा शेख

संजीदा ने कहा कि उन्हें पता होता है कि उनकी बेटी सुरक्षित है, इसलिए काम के दौरान वह पूरी तरह अपने किरदार और शूटिंग पर फोकस कर पाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी दुनिया की गॉसिप या लोगों की बातों को वह अपनी निजी जिंदगी पर हावी नहीं होने देतीं।

 

संजीदा शेख

फिटनेस को लेकर भी किया खुलासा

 

संजीदा शेख

अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए संजीदा ने खुद को एक सामान्य लड़की बताया। उन्होंने कहा कि वह फिट रहने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करतीं और सामान्य तरीके से रहना पसंद करती हैं।

10 साल बाद हुआ था तलाक

 

संजीदा शेख

Sanjeeda Shaikh Actress: संजीदा शेख ने 2 मार्च 2012 को अभिनेता आमिर अली से शादी की थी। शादी के बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। हालांकि, करीब 10 साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और उन्होंने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं।

 

संजीदा शेख

Sanjeeda Shaikh Actress: फिलहाल संजीदा अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। वहीं, इन दिनों उनका नाम अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

संजीदा शेख

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *