Friday, September 11, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Liquor Ban Protest: सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर...

Jabalpur Liquor Ban Protest: सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर फूटा गुस्सा, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। Nishaanebaz.com-Jabalpur Liquor Ban Protest: जबलपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों तथा प्रदेश की अन्य प्रशासनिक विफलताओं को लेकर कलेक्ट्रेट और जिला आबकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और प्रशासनिक तंत्र पर गुंडों व माफियाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

Read More :Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में न केवल सागर जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की जान गई है, बल्कि भोपाल में दूषित पानी पीने से और छिंदवाड़ा में कथित तौर पर खराब दवाइयों के कारण बच्चों की मौतें हुई हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पूरी स्थिति शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि समाज को बर्बादी से बचाने के लिए केवल अवैध शराब का कारोबार ही नहीं, बल्कि शराब के वैध ठेकों को भी पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।

Read More :  सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि पूज्य गुरुदेव योगिराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में नशामुक्ति के लिए लगातार देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। वक्ताओं ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार किया जाए और जनहित को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश को पूर्ण रूप से नशामुक्त घोषित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शराबबंदी लागू नहीं होगी, तब तक समाज और प्रदेश का वास्तविक कल्याण संभव नहीं हो सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here