MP Bank Employees Nationwide Strike Impact: तीन दिन बंद रहेंगे बैंक! नकदी लेन-देन और चेक क्लीयरेंस अटके, एटीएम पर निर्भर बढ़ी जनता

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। Nishaanebaz.com-MP Bank Strike 3: मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार (11 सितंबर 2026) से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। अपनी पुरानी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों ने तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन दिन बैंकों में ताले लटके रहेंगे।

नकदी लेन-देन और चेक क्लीयरेंस पूरी तरह प्रभावित

हड़ताल के पहले ही दिन बैंकों के बड़े दरवाजे बंद रहे, जिससे शाखाओं में सन्नाटा पसरा दिखा। इस तीन दिवसीय बंदी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नकद जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट और लोन पास कराने जैसे तमाम जरूरी काम पूरी तरह अटक गए हैं। अब लोगों की निर्भरता केवल एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग पर टिक गई है।

Read More :  नरसिंहपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: मेरिट की उड़ी धज्जियां, दूसरे नंबर की उम्मीदवार को दरकिनार कर 5वें वाले को नियुक्ति

5 डे बैंकिंग और पुरानी पेंशन मुख्य मांगें

हड़ताल पर बैठे बैंक कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं:

  • हफ्ते में केवल 5 दिन बैंकिंग कार्य (सभी शनिवार और रविवार को छुट्टी) लागू करना।
  • पेंशन का अपडेशन और उसमें सुधार करना।
  • महंगाई भत्ते (DA) की एक समान दर से गणना।
  • नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प देना।

कर्मचारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर में प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारी शिवांगी राय खरे ने कहा कि लंबे समय से प्रबंधन उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। वहीं, कर्मचारी नेता संजय खरे ने कहा कि सरकार और प्रबंधन को तुरंत सकारात्मक फैसला लेना चाहिए, वरना यह आंदोलन आगे और उग्र रूप ले सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *