Pandhurna Gotmar Fair 118 Injured: पांढुर्णा के गोटमार मेले में बरसे खूनी पत्थर, 118 लोग घायल; एक युवक के पैर की हड्डी टूटी

VIKASH KHALKHO

पांढुर्णा। Nishaanebaz.com-Pandhurna Gotmar Fair 118 Injured: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में आस्था और परंपरा के नाम पर आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध गोटमार मेले में शुक्रवार को एक बार फिर पत्थरों का खूनी खेल देखने को मिला। जाम नदी के बीचों-बीच गाड़े गए झंडे को हासिल करने के लिए पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई भीषण पत्थरबाजी में 118 लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के पैर की हड्डी टूट गई।

बचने के लिए मची भगदड़, अस्पताल में इलाज जारी

नदी के दोनों किनारों से अचानक शुरू हुई पत्थरों की तेज बौछार के बीच कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं। अचानक बिगड़े हालात के बीच वहां मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागना पड़ा। घायलों को तत्काल प्रभाव से पास के स्वास्थ्य शिविरों और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More : Anganwadi Bharti Fraud In Narsinghpur: नरसिंहपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: मेरिट की उड़ी धज्जियां, दूसरे नंबर की उम्मीदवार को दरकिनार कर 5वें वाले को नियुक्ति

700 जवान, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे भी रहे बेअसर

मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर और एसपी के निर्देशन में करीब 700 पुलिसकर्मियों का भारी अमला तैनात किया गया था। पूरे परिसर पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही थी। प्रशासन ने पहले रबर बॉल से मेला कराने की कोशिश की और ग्रामीणों से शांति की अपील भी की, लेकिन परंपरा के जुनून के आगे प्रशासनिक दावे और कड़े सुरक्षा इंतजाम धरे के धरे रह गए।

Read More : Raipur Food Safety Department Raid: ओडिशा सप्लाई होने से पहले रायपुर में पकड़ाया 650 किलो संदिग्ध पनीर; खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे

70 सालों में 14 मौतें और हजारों अपाहिज

पोला पर्व के दूसरे दिन मां चंडिका के पूजन के साथ शुरू होने वाले इस मेले का इतिहास काफी दर्दनाक रहा है। साल 1955 से लेकर अब तक इस खूनी खेल में 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग जीवनभर के लिए अपाहिज हो चुके हैं। पांढुर्णा के युवक और सावरगांव की युवती की प्रेम कहानी से जुड़ी इस जनश्रुति में अब गोफन और शराब के बढ़ते इस्तेमाल ने खतरे को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *