Shivraj Singh Chouhan Vande Mataram Row: वंदे मातरम को लेकर फिर गर्माई सियासत; रायपुर पहुंचे शिवराज बोले- राष्ट्रगान के अपमान को देश कभी माफ नहीं करेगा

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Shivraj Singh Chouhan Attacks Karnataka Congress On Vande Mataram: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पदों को शासकीय कार्यक्रमों में गाने के जारी किए गए आदेश पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा आक्रोश जताया है। छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश के संविधान और राष्ट्रभक्ति की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा रही है। संसद में कानून बनाकर वंदे मातरम का सम्मान सुनिश्चित किया गया है। ऐसे में कर्नाटक सरकार का यह फैसला पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और भारत माता का अपमान है।

Read More : BRICS Summit 2026: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के भारत आते ही दुनिया की नजर! PM मोदी से मुलाकात में होंगे कई बड़े मुद्दे

छत्तीसगढ़ में बही विकास की बयार, स्वीकृत किए 3.65 लाख पीएम आवास

सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित ‘पीएम आवास’ एवं ‘लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम’ में शामिल होने आए शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उस पर सरकार खरी उतर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की “कका और कांग्रेस” सरकार ने मिलकर छत्तीसगढ़ को बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया था, लेकिन अब राज्य में रोजाना 1600 गरीब परिवारों के मकान बनकर तैयार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य के गरीबों के लिए 3 लाख 65 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

Read More : Guru Baldas Son Dhal Das Joins Congress: गुरु परिवार में राजनीतिक सेंध: मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल

विकसित भारत में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, सड़कों के लिए मिले ₹36 करोड़

ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘विकसित भारत जीरामजी’ और ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत ‘खेत से सड़क योजना’ को शामिल कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 36 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे दूरदराज के गांव सीधे मुख्य रास्तों से जुड़ सकेंगे।

Read More : MP Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से कामकाज प्रभावित, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की सराहना; ब्रिक्स पर कांग्रेस को घेरा

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। भारत पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वहीं, ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक नेता एक मंच पर जुटते हैं और भारत का कद बढ़ता है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। देश के मान और प्रगति से कांग्रेस कभी खुश नहीं हो सकती।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *