Ayush Pandey India A Selection: छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का भारत ए टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाएंगे दम

Sanjay Sahu
Ayush Pandey India A Selection:

Ayush Pandey India A Selection: रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का भारतीय ए क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज में भारत ए की ओर से मैदान पर उतरेंगे। यह सीरीज उनके करियर के लिए अहम मौका मानी जा रही है।

गत रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए आयुष ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.30 की औसत से 573 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े। मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी 183 रनों की शानदार पारी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

रणजी में दमदार प्रदर्शन के बाद आयुष को दलीप ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला। वहां उन्होंने 3 पारियों में 53.92 की औसत से 102 रन बनाए।

श्रीलंका ए के खिलाफ भी खेल चुके हैं आयुष

आयुष इससे पहले जून 2026 में श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में भी भारत ए टीम का हिस्सा रह चुके हैं। लगातार मिल रहे मौकों से उनकी प्रतिभा पर चयनकर्ताओं के भरोसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ayush Pandey India A Selection: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में देवदत्त पडिक्कल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। टीम में आयुष के अलावा अमन मोखड़े, यश राठौड़, शेख रशीद और कुमार कुशाग्र जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *