Thursday, February 19, 2026
24.1 C
Raipur

CG Politics : भूपेश बघेल की नाराजगी खुलकर आई सामने, कांग्रेस में बढ़ती निष्क्रियता पर जताई चिंता, महंत-बैज भूपेश के निशाने पर, बड़े नेता को लेकर कही ये बात

CG Politics :रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को रायपुर में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पार्टी के भीतर बढ़ती निष्क्रियता और समन्वयहीनता को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नाम लिए बिना कहा कि कुछ वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करने से बचते हैं। भूपेश ने सवाल उठाया कि यदि सरकार के खिलाफ हम आक्रामक रुख नहीं अपनाएंगे तो जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी कैसे दिखेगी।

CG Politics :इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे, जो दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने सुबह से देर रात तक लगातार कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। बैठक के दौरान भूपेश ने कहा कि जब वह प्रदेश अध्यक्ष थे और टीएस सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष थे, तब दोनों ने समन्वय के साथ सरकार के खिलाफ रणनीति बनाई थी।

CG Politics :पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी बैठक में कहा कि विपक्ष को सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रहना चाहिए, जैसा कि भाजपा राहुल गांधी के नाम से लेकर नेहरू तक हमला करती है। उसी तरह कांग्रेस को भी वर्तमान सरकार के फैसलों और मंत्रियों पर सीधा सवाल उठाना होगा।

CG Politics :बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है, जिससे वे नाराज हैं। उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी जा रही, जबकि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिल सकता है। इससे पार्टी के भीतर समन्वय पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

CG Politics :भूपेश बघेल की नाराजगी की एक वजह यह भी सामने आई कि कुछ कांग्रेस विधायक अब भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। विधानसभा सत्र से पहले तैयार हो रही रणनीति के तहत अब भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कामकाज, घोटालों और विवादास्पद फैसलों को लेकर सरकार और संबंधित मंत्रियों को सीधे घेरने का निर्णय लिया गया है।

CG Politics :इस संबंध में तय हुआ है कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक मंत्रियों पर सीधे सवाल लगाएंगे और सदन के भीतर-बाहर भाजपा सरकार को आक्रामक तरीके से घेरने की रणनीति अपनाई जाएगी। साथ ही, आगामी 7 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर में एक बड़ी जनसभा करेंगे, जिसमें भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds