धमतरी। Nishaanebaz.com-Dhamtari Supela Married Woman Murder: जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपेला गांव में जन्माष्टमी (5 सितंबर) के दिन हुई नवविवाहिता वीणा उर्फ बबली ठाकुर की संदिग्ध मौत की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों में सुलझा लिया है। जिसे परिजन शुरुआत में दिल का दौरा या आत्महत्या मान रहे थे, वह दरअसल एक सोची-समझी खौफनाक हत्या थी। आरोपी पति ने चरित्र पर शंका के चलते अपनी पत्नी की नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और कानून से बचने के लिए इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था।
Read More : CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति
पीएम रिपोर्ट से खुला राज, फांसी और हार्ट अटैक की थ्योरी हुई फेल
घटना की सूचना मिलने पर भखारा थाना पुलिस और फोरेंसिक (FSL) की टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआत में आरोपी पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया था कि खेत से लौटने के बाद वीणा कमरे में गई थी और शाम को संदिग्ध हालत में मिली, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालाँकि, मृतिका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) में मौत की वजह ‘मानववध’ (Homicidal) पाए जाने पर पुलिस ने हत्या की दिशा में तफ्तीश तेज की।
मोबाइल पर बातचीत और अवैध संबंध के शक में की हत्या
संदेह के आधार पर भखारा पुलिस ने मृतिका के पति विवेक ध्रुव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने और अवैध संबंध होने का गहरा शक था। इसी बात को लेकर 4 सितंबर की शाम करीब 5 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।
Read More : Raipur Crime: मानिकचौरी में हत्या और लूट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; चाकू और अन्य सामान बरामद
शव को फांसी पर लटकाने की कोशिश, आरोपी जेल दाखिल
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घबरा गया और पुलिस को चकमा देने के लिए उसने शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल रस्सी जब्त कर ली है। भखारा पुलिस ने आरोपी विवेक ध्रुव के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।






