Chhattisgarh Accident: तेज रफ्तार ने ली 3 जानें: दुर्ग में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत; बालोद में स्कॉर्पियो ने राज मिस्त्री को कुचला

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Accident:

Chhattisgarh Accident: दुर्ग/बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में तेज रफ्तार के चलते हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। वहीं, बालोद में बाइक सवार राज मिस्त्री को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर कोसानाला के पास रविवार को स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पार करते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में प्रतीक ठाकुर (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भास्कर कुमार निषाद (23) गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Chhattisgarh Accident: बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र के मड़ियाकट्टा गांव में भी देर रात हादसा हुआ। राज मिस्त्री परस राम पिस्दा (42), निवासी कोटागांव, काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *