Air India Express Flight: 36 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में ईंधन की कमी, जानिए फिर कैसे हुआ इमरजेंसी लैंडिंग

Sanjay Sahu
Air India Express Flight

Air India Express Flight: नई दिल्ली। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से अबु धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सोमवार को तकनीकी समस्या सामने आने के बाद उसे वापस कोच्चि लाया गया। करीब 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान ने कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737 विमान IX 415 कोच्चि से अबु धाबी जा रहा था। उड़ान के दौरान क्रू ने इंजन नंबर-1 में ईंधन की मात्रा तेजी से कम होती देखी। इसके बाद इंजन की ईंधन सप्लाई बंद करनी पड़ी।

जिस समय यह समस्या सामने आई, विमान करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। उड़ान भरने के लगभग 50 मिनट बाद क्रू ने स्थिति का आकलन किया और अबु धाबी जाने के बजाय विमान को वापस कोच्चि लाने का फैसला किया। इसके बाद विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

Air India Express Flight: सूत्रों के मुताबिक, ईंधन की मात्रा कम होने के बाद क्रू ने FORDEC प्रक्रिया के तहत स्थिति का आकलन किया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में ईंधन से जुड़ी समस्या किस वजह से आई। विमान की जांच की जा रही है और दोबारा उड़ान नहीं भरी गई है।

इससे पहले भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में तकनीकी समस्या सामने आई थी। वाराणसी से दिल्ली जा रही IX 1253 फ्लाइट को कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं की चेतावनी मिलने के बाद एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया था। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *