नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Dominican Republic Zohery Mola: वैश्विक स्तर की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का भव्य आयोजन 5 सितंबर को वियतनाम में संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की सुंदर प्रतिभागी जोहेरी मोला ने अपने असाधारण सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के बल पर ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम कर लिया। वियतनाम में आयोजित ग्रैंड फिनाले के दौरान पिछली विजेता थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने जोहेरी मोला को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।
ग्रैंड फिनाले के अंतिम चरण में जोहेरी मोला का मुकाबला दुनिया भर से आईं दिग्गज सुंदरियों के बीच बेहद कड़ा रहा। स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकंड रनर-अप घोषित की गईं।
Read More : MP IAS Transfer: एक साल में चौथी बार ट्रांसफर, IAS नेहा मारव्या ने उठाए सवाल; बोलीं- ऐसे कैसे कर पाएंगे काम?
टॉप-6 प्रतियोगियों में रहा कड़ा मुकाबला
मिस वर्ल्ड 2026 के अंतिम राउंड तक पहुंचने वाली टॉप-6 प्रतियोगियों में निम्नलिखित देशों की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी:
-
जोहेरी मोला (डोमिनिकन रिपब्लिक) – विजेता
-
एलिजाबेथ रेयनेस (स्पेन) – फर्स्ट रनर-अप
-
तानुसिया चेट्टी (मलेशिया) – सेकंड रनर-अप
-
स्निट हबटैब (एरिट्रिया)
-
ले गुयेन बाओ एनगोक (वियतनाम)
-
रोमांडा होमबीर (साउथ अफ्रीका)
Read More : Jagdalpur Joint Team Raid: जगदलपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई; 8 नाबालिग बालिकाएं रेस्क्यू
भारत की निकिता पोरवाल का सफर समाप्त
भारत की ओर से इस वैश्विक मंच पर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, प्रतियोगिता में उनका सफर टॉप-40 राउंड तक पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पाया और वे टॉप-20 राउंड में जगह बनाने में असमर्थ रहीं। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का अभियान समाप्त हो गया।
उल्लेखनीय है कि निकिता पोरवाल भारतीय मनोरंजन और थिएटर जगत से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की डिग्री ली है और ड्रामेटिक्स में विशेषज्ञता प्राप्त की है। वर्ष 2018 में टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली निकिता 60 से अधिक स्टेज नाटकों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं।






