Dhamtari Conversion Allegation Protests News: किराए के मकान में अवैध चंगाई सभा का आरोप; आमने-सामने आए दो पक्ष, इलाके में तनाव

VIKASH KHALKHO

धमतरी। Nishaanebaz.com-Dhamtari Prayer Meeting Dispute Tikrapara: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा वार्ड में रविवार को कथित रूप से आयोजित अवैध ‘चंगाई सभा’ (प्रार्थना सभा) को लेकर भारी बवाल हो गया। चंगाई सभा की आड़ में जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए ‘हिंदू जागरण मंच’ के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। मामले को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और बहस भी देखने को मिली।

घटनाक्रम के अनुसार, टिकरापारा स्थित एक किराए के मकान में प्रार्थना सभा संचालित किए जाने की गुप्त सूचना हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को मिली थी। संगठन का दावा है कि अन्य स्थानों और बाहर से 40 से अधिक लोगों को बहला-फुसलाकर इस बंद मकान में बुलाया गया था, जहां चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में टिकरापारा पहुंचे और मकान के बाहर जमा होकर नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मकान के भीतर मौजूद दूसरे पक्ष के लोग भी बाहर आ गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और आमने-सामने की स्थिति निर्मित हो गई।

Read More : Ganesh Utsav: गणेश उत्सव से पहले रायपुर में विसर्जन कुंड का काम अधूरा, नगर निगम ने ठेकेदारों को दी चेतावनी

इलाके में धार्मिक माहौल गरमाने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच ही तीखी बहस शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर ढिलाई बरतने और शिकायत पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई न करने का सीधा आरोप लगाया, जिससे मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

Read More : MP News: रेत ठेकेदार फर्म पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, विस्टा सेल्स पर 27.44 करोड़ रुपए का जुर्माना

हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहर के आवासीय इलाकों में किराए के मकान लेकर चंगाई सभा की आड़ में भोले-भाले और गरीब वर्ग के लोगों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि अवैध रूप से चल रही इस प्रार्थना सभा का आयोजन कराने वालों और आयोजकों पर जल्द कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरा हिंदू समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Read More : MP Crime: उधार गुटखा देने से मना किया तो घर में घुसकर हमला, 10-15 बदमाशों पर मारपीट का आरोप; 7 लोग घायल

अब की बार यहां प्रार्थना सभा को लेकर गरमाया माहौल: हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंकदूसरी ओर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धमतरी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मकान मालिक, कार्यक्रम के आयोजकों और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *