MP News: फरार बंदी को पकड़ने वाले जेल अफसरों का सम्मान, CM मोहन यादव ने पहनाया मेडल

Anuj Nirala

[nishaanebaz.com] MP News:नितिन परमार\ शाजापुर/भोपाल। शाजापुर जिला जेल से दीवार फांदकर फरार हुए बंदी को साहस और सूझबूझ से पकड़ने वाले जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। केंद्रीय जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उप अधीक्षक सुनील कुमार मंडलेकर समेत चार जेलकर्मियों को मेडल पहनाकर उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री विश्वास सारंग और जेल महानिदेशक (DG) वरुण कपूर भी मौजूद रहे। अतिथियों ने फरार बंदी को पकड़ने के दौरान जेल टीम द्वारा दिखाई गई बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।

जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ था बंदी

शाजापुर जिला जेल में बंद एक शातिर बंदी मौका पाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने बिना समय गंवाए उसकी तलाश के लिए टीम गठित की।उप अधीक्षक सुनील कुमार मंडलेकर के नेतृत्व में जेलकर्मियों की टीम ने फरार बंदी की तलाश शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि बंदी मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ की ओर पहुंच गया है।

Indore News: शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव करेंगे शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, बच्चों के भविष्य और संस्कार पर रहेगा फोकस

नक्सल प्रभावित इलाके तक पहुंची जेल टीम

फरार बंदी की तलाश करते हुए जेल टीम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र तक पहुंची। इसके बाद टीम ने दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित भोयटोला गांव में दबिश दी।यह कार्रवाई आसान नहीं थी, लेकिन जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोखिम की परवाह किए बिना अभियान जारी रखा। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए फरार बंदी को पकड़ लिया और उसे वापस शाजापुर लाकर जिला जेल में दाखिल कराया।

जान जोखिम में डालकर निभाई ड्यूटी

फरार बंदी को पकड़ने के दौरान जेल टीम को दूसरे राज्य और संवेदनशील क्षेत्र तक जाना पड़ा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय बंदी की तलाश जारी रखी।टीम की इसी कार्रवाई को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अधिकारियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की विशेष रूप से सराहना की गई।

इन जेलकर्मियों को मिला सम्मान

फरार बंदी को पकड़ने वाली टीम में शामिल चार अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

  • सुनील कुमार मंडलेकर — उप अधीक्षक, जिला जेल शाजापुर
  • पंकज तोमर — प्रहरी
  • मनोज पाटीदार — प्रहरी
  • धर्म सिंह रावत — प्रहरी

जेल स्टाफ का बढ़ा मनोबल

सम्मान समारोह के बाद शाजापुर जिला जेल और जेल विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सम्मान से जेल विभाग के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य निभाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।

River Conservation: CM मोहन यादव से मिले ‘बिट्टू तबाही’, अकेले अजनार नदी साफ करने की पहल की सराहना

फरार बंदी को दूसरे राज्य के संवेदनशील इलाके से पकड़कर वापस जेल लाने की इस कार्रवाई को जेल विभाग की तत्परता और टीमवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद शाजापुर जिला जेल के अधिकारी और कर्मचारी इसे अपने लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *