MP School Maintenance Education Minister Statement: बरसात के बाद एमपी के सभी जर्जर स्कूलों का होगा मेंटेनेंस, नए भवन भी बनेंगे: शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

VIKASH KHALKHO

नरसिंहपुर/भोपाल। Nishaanebaz.com-MP School Maintenance Education Minister Statement: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ा बयान दिया है। नरसिंहपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही प्रदेश के सभी जर्जर स्कूल भवनों का मेंटेनेंस शुरू कराया जाएगा और जहां आवश्यकता होगी, वहां नए भवनों का निर्माण होगा।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में कम आवेदनों को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर 2026 कर दी गई है तथा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।

Read More : KTU Students Protest: KTU के छात्रों का फूटा गुस्सा, कुकर-कढ़ाई और थाली लेकर किया प्रदर्शन, हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग

शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश में लगातार स्कूल बंद होने के दावों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 375 संदीपनी विद्यालयों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को मर्ज किए जाने तथा शून्य दर्ज संख्या (जीरो एनरोलमेंट) के कारण कुछ स्कूलों को अस्थाई रूप से बंद किया गया है।

Read More : Shri Krishna Janmashtami Lormi: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगर किसी बंद पड़े स्कूल में भविष्य में 5 बच्चे भी दाखिला लेना चाहेंगे, तो उस स्कूल को तुरंत पुनः संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2 वर्षों के भीतर मध्य प्रदेश का कोई भी स्कूल भवन जर्जर नहीं रहेगा और सभी स्कूलों में बिजली कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को फंड जारी कर दिया गया है। मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के तहत 1998 से 2009 के बीच नियुक्त लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है। 3 सितंबर की रात तक केवल 12 हजार आवेदन मिलने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने तिथि बढ़ाने का फैसला किया।

Read More : AAP CG Working President Uttam Jaiswal Resigns: छत्तीसगढ़ AAP में बड़ा विस्फोट; प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कंप्यूटर संचालन में असहजता की शिकायत लेकर शिक्षक संगठनों ने मंत्री और लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात कर ऑफलाइन मोड की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *