Friday, September 4, 2026
Home Chhattisgarh Nawa Raipur Tuta Maidan Teachers Protest: सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और राजपत्र...

Nawa Raipur Tuta Maidan Teachers Protest: सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और राजपत्र के नियमों का हवाला; 5 सितंबर को नवा रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के हजारों TET उत्तीर्ण शिक्षक

रायपुर। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh TET Teachers Nyay Satyagraha: छत्तीसगढ़ के शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण शिक्षकों ने अपनी लंबे समय से रुकी पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में निहित नियमों का हवाला देते हुए संघ ने केवल पात्रता धारी शिक्षकों को ही पदोन्नति देने की मांग की है।

अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित तुता धरना स्थल पर ‘टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’ करेंगे। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विषय-विशेषज्ञ और टीईटी उत्तीर्ण योग्यताधारी शिक्षकों की तैनाती बेहद जरूरी है।

Read More : Jabalpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; भक्तिमय नजर आया शहर

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देशों एवं उच्चतम न्यायालय के निर्णयों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों की सीधी भर्ती और पदोन्नति दोनों ही प्रक्रियाओं में टीईटी (TET) पास होना अनिवार्य योग्यता है। छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में भी यही नियम दर्ज हैं। शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा टीईटी अनिवार्यता के बिना पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जो कि वैधानिक नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे योग्यताधारी शिक्षकों में भारी निराशा है।

Read More : Rajeev Dansena Arrest Controversy Raigarh: अविश्वास प्रस्ताव से पहले उपसरपंच गिरफ्तार; पुलिस पर पंचों को डराने-धमकाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

संघ ने चेतावनी दी है कि 5 सितंबर को प्रदेश के कोने-कोने से हजारों शिक्षक नवा रायपुर के तुता मैदान में जुटेंगे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर नियम सम्मत वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here