Raigarh Jootmil Illegal Timber Scam: फर्जी TP बनाकर खैर-तेंदू लकड़ियों की तस्करी; रायगढ़ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

रायगढ़। Nishaanebaz.com-Raigarh Interstate Timber Smuggling Racket: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने खैर और तेंदू प्रजाति की बेसकीमती लकड़ियों की अवैध कटाई, भंडारण और तस्करी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में पैसों का लालच देकर जंगलों से अवैध कटाई करवाते थे और फर्जी ट्रांसपोर्ट परमिट (TP) तैयार कर लकड़ियों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ऊंचे दामों पर खपाते थे।

मामले में पुलिस ने संगठित अपराध, धोखाधड़ी, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंडिकेट का जाल रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार वन परिक्षेत्र में फैला हुआ था। आरोपी रोहित मित्तल ने जूटमिल थाना क्षेत्र के जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित एक गोदाम को किराये पर लिया था।

Read More : CM Vishnu Deo Sai Statement On Separate Bastar Demand: अलग बस्तर राज्य की मांग करने वाले ‘विकास विरोधी’; दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय का बड़ा बयान

रोहित अपने बिजनेस पार्टनर मनीष अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर सलाउद्दीन खान और भरत कुमार मेश्राम के साथ मिलकर अवैध लकड़ियों को गोदाम में डंप करता था। वहां लकड़ियों की छिलाई और कटाई के बाद बिना वैध परमिट के दूसरे राज्यों में सप्लाई की जाती थी। यह पूरा मामला मई 2025 में गढ़उमरिया गोदाम में मारे गए छापे से शुरू हुआ था, जहां वन विभाग की टीम ने ट्रक में लदे और गोदाम में जमा भारी मात्रा में खैर और तेंदू के लट्ठे जब्त किए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए थे और जो टीपी पेश की गई थी, उस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी के हस्ताक्षर ही नहीं थे।

Read More : Krishna Janmashtami: रायपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में भव्य आयोजन; कहीं 11 क्विंटल मालपुए का भोग तो कहीं 101 लीटर दूध से अभिषेक

गहन जांच के बाद डीएफओ रायगढ़ के निर्देश पर वन क्षेत्रपाल संजय लकड़ा ने 2 सितंबर 2026 को जूटमिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने छापेमारी कर तीन मुख्य तस्करों को धर दबोचा। पुलिस अब फरार ट्रांसपोर्टर भरत मेश्राम की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *