Bijapur Congress Investigation Committee: बीजापुर में आदिवासियों के PM आवास में धांधली; बैंक से निकली पूरी राशि, ग्रामीणों को थमाए 500-500 रुपये

VIKASH KHALKHO

बीजापुर। Nishaanebaz.com-Bijapur PM Awas Yojana Scam: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार और धांधली का बड़ा मामला उजागर हुआ है। भैरमगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत इतामपार के आश्रित गांव बोड़गा में ग्राम पंचायत सचिव पर गरीब आदिवासियों का हक मारने का गंभीर आरोप लगा है। सचिव ने हितग्राहियों के नाम पर जारी पहली और दूसरी किस्त की पूरी राशि बैंक से निकाल ली, लेकिन मकान निर्माण कराने के बजाय ग्रामीणों को सिर्फ 500-500 रुपये थमाकर इतिश्री कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी की अगुवाई में ग्रामीणों ने बीजापुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नम्रता चौबे से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी और दोषी कर्मचारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More : Gariaband News: अनोखा प्रदर्शन: 68 लाख की सड़क सालभर में जर्जर, ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपे धान और बेशरम के पौधे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़गा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 124 से अधिक मकान स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि पंचायत सचिव कोमल निषाद ने बैंक से प्रथम किस्त के 30,000 रुपये और दूसरी किस्त के 55,000 रुपये निकलवा लिए।

Read More : Katghora News: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन; चक्काजाम की चेतावनी

सचिव ने यह कहकर ग्रामीणों को केवल 500-500 रुपये दिए कि पंचायत खुद उनके पक्के मकान बनाकर देगी। हालांकि, महीनों बीत जाने के बाद भी आज तक ग्रामीणों के घर नहीं बन पाए हैं और गरीब परिवार झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।

Read More : FASTag में आएंगे ₹1000, बस करना होगा ये काम! जानिए NHAI की स्कीम

मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायक विक्रम मंडावी की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इस टीम ने 3 सितंबर को ग्राम बोड़गा का दौरा कर पीड़ित हितग्राहियों से मुलाकात की और स्वीकृत मकानों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

Read More : Gariaband News: अनोखा प्रदर्शन: 68 लाख की सड़क सालभर में जर्जर, ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपे धान और बेशरम के पौधे

दौरे के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि दशकों बाद नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में शासन-प्रशासन की पहुंच हुई है और विकास कार्य शुरू हुए हैं। ऐसे में गरीब आदिवासियों के पक्के मकान के सपने पर डाका डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *