Manendragarh Railway Track Nallah Body: मनेन्द्रगढ़ में रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव; हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

VIKASH KHALKHO

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। Nishaanebaz.com-Manendragarh Railway Track Nallah Body: मध्य प्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ शहर में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के पास स्थित एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।नाले में मिला युवक का शव: इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Read More : Gopal Mandir Jewellery: 120 करोड़ के बेशकीमती गहनों से होगा राधा-कृष्ण का श्रृंगार, जन्माष्टमी पर राजसी अंदाज में सजेगा ग्वालियर का गोपाल मंदिर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मनेन्द्रगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 का है। शारदा मंदिर के ठीक पीछे रेलवे लाइन के किनारे बने नाले में सुबह राहगीरों ने एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़े देखा, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान हैं या यह डूबने व हादसे का मामला है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगा।

Read More : Mirzapur The Movie ने रिलीज होते ही जीता दिल! मुन्ना भैया से कालीन भैया तक छाए सितारे, रवि किशन की एंट्री ने भी जीता दिल

सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हर संभावित पहलू—चाहे वह दुर्घटना हो, आत्महत्या हो या फिर किसी रंजिश के तहत की गई हत्या—की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *