Khargone Field Boundary Dispute News: कसरावद के भग्यापुर में खेत की मेड़ पर चारा काटने को लेकर खूनी संघर्ष

VIKASH KHALKHO

खरगोन। Nishaanebaz.com-Khargone Field Boundary Dispute: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले अंतर्गत कसरावद थाना क्षेत्र से खेत विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कसरावद के समीपस्थ गांव भग्यापुर में खेत की मेड़ से मवेशियों के लिए चारा काटने की मामूली सी बात पर दो पड़ोसी किसान परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे कई लोग लहूलुहान हो गए।

घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को कसरावद में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Read More : Surguja Leptospira Scrub Typhus Outbreak: उत्तर छत्तीसगढ़ में जानवरों से फैलने वाले संक्रमण का खतरा; सरगुजा में 72 मरीज मिले पॉजिटिव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भग्यापुर निवासी पीड़ित चैनलाल पाटोदा द्वारा कसरावद थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, खेत की मेड़ पर उगे चारे को काटने की बात पर पड़ोसी नेमीचंद पाटोदा, एडु, चंदन और नरेंद्र ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी।

Read More : Governor Ramen Deka VC Meeting: राज्यपाल रमेन डेका की समीक्षा बैठक; निजी विश्वविद्यालयों को NAAC ग्रेडिंग सुधारने के कड़े निर्देश

विवाद और शोर-शराबा बढ़ता देख जब गांव के ही राजेंद्र, प्रदीप, दुर्गेश और राहुल बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठियों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी नेमीचंद ने अपने हाथ में ली हुई धारदार दराती से दुर्गेश के सिर पर सीधा जानलेवा वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

Read More : Surguja Leptospira Scrub Typhus Outbreak: उत्तर छत्तीसगढ़ में जानवरों से फैलने वाले संक्रमण का खतरा; सरगुजा में 72 मरीज मिले पॉजिटिव

खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों और किसानों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सभी घायलों को तत्काल 108 संजीवनी वाहन के जरिए कसरावद के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सिर और शरीर पर गंभीर चोटों को देखते हुए तीन घायलों को खरगोन जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कसरावद थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *