Khairagarh News: किसानों को बड़ी राहत, इस जिले में खुलेंगे 21 नए धान खरीदी केंद्र

Sanjay Sahu
Khairagarh News

Khairagarh News:खैरागढ़। खरीफ सीजन में धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अब 21 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। राज्य शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आने वाले वर्षों के लिए इन नए केंद्रों को मंजूरी दे दी है।

Khairagarh News:नए धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर के केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और आने-जाने का खर्च भी कम होगा।

Khairagarh News:इन जगहों पर खुलेंगे नए केंद्र

शासन की जारी सूची के अनुसार खैरागढ़ क्षेत्र में मानपुर नाका, ढाबा, सम्बलपुर, भुरभुसी, पथरा, लक्ष्मणपुर, कोरैया, बरबसपुर, कुकुरमुड़ा, साल्हेकला और सहसपुर समेत कुल 21 स्थानों को नए धान उपार्जन केंद्रों के लिए मंजूरी दी गई है।

खरीदी केंद्रों पर होंगी जरूरी सुविधाएं

खाद्य विभाग ने नए केंद्रों पर धान खरीदी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त और समतल जमीन, धान रखने की जगह, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस और जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।

Khairagarh News: किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट और आइरिस मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इंटरनेट, बिजली, रोशनी, पेयजल और आने-जाने के लिए बेहतर सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नए केंद्रों से जुड़े गांवों का निर्धारण कलेक्टर करेंगे। इन केंद्रों के शुरू होने से जिले के किसानों को धान बेचने में पहले से ज्यादा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *