Friday, April 24, 2026
33.1 C
Raipur

बढ़ते मोटापे से बच्चों को कैसे बचाएं? जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के जरूरी टिप्स

Health, Lifestyle: आज के समय में तेजी से बदलती जीवनशैली और तकनीक के अत्यधिक इस्तेमाल ने बच्चों में मोटापे की समस्या को गंभीर बना दिया है। छोटे-छोटे बच्चों का वजन असामान्य रूप से बढ़ रहा है, जिससे माता-पिता की चिंता भी स्वाभाविक रूप से बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बचपन से ही बच्चों की लाइफस्टाइल को हेल्दी दिशा में मोड़ा जाए, तो ना केवल उनका वजन नियंत्रित रहेगा बल्कि वे जीवनभर फिट और एक्टिव भी रहेंगे।

मोटापा एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या
बाल मनोवैज्ञानिक कहती का कहना है कि मोटापा कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। यदि बच्चों की दिनचर्या और खानपान सही तरीके से मेंटेन किया जाए तो मोटापा कभी पास नहीं फटकेगा।

बचपन से डालें हेल्दी और बैलेंस डाइट की आदत
बच्चों को शुरुआत से ही संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट देना जरूरी है। उनके आहार में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शामिल होना चाहिए। खाने के दौरान स्क्रीन (मोबाइल/टीवी) बंद रखें ताकि बच्चा खाने पर ध्यान दे और शरीर के संकेतों को समझ सके कि कब उसका पेट भर गया है।

डिब्बाबंद और प्रोसेस्ड फूड से बच्चों को दूर रखें, क्योंकि इनमें मौजूद प्रिज़र्वेटिव्स उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। जंक फूड और शुगर से भरपूर स्नैक्स की जगह घर पर हेल्दी विकल्प तैयार करें और बच्चों को सही-गलत की पहचान सिखाएं।

फिजिकल एक्टिविटी को दें बढ़ावा
बच्चों को मोबाइल या टीवी की बजाय खेलकूद की आदत डालें। दौड़ना, कूदना, साइक्लिंग, तैराकी जैसी गतिविधियां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। डॉ. सुषमा बताती हैं कि स्क्रीन टाइम को सीमित करें और बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे उनकी एनर्जी सही दिशा में खर्च होगी और मोटापा भी नियंत्रित रहेगा।

अच्छी आदतें बनाएं मजबूत नींव
बचपन से ही यदि बच्चों में सही दिनचर्या जैसे समय पर सोना, उठना, खाना, नहाना और पढ़ाई की आदतें डाली जाएं, तो उनका समग्र विकास बेहतर होगा। यदि बच्चा नई आदतों के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देता, तो किसी चाइल्ड एक्सपर्ट की सलाह लेना भी फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष:
बच्चों में मोटापा रोकने के लिए जरूरी है कि पैरेंट्स खुद जागरूक बनें और हेल्दी आदतें बच्चों की दिनचर्या में शामिल करें। बचपन से ही संतुलित आहार, सीमित स्क्रीन टाइम और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर बच्चे ना केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनेंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट! सरगुजा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 95% पेट्रोल पंप सूखे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में...

ट्रंप के ‘नरक’ वाले बयान पर भड़का भारत! की तीखी टिप्पणी- अभद्र और भ्रामक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा...

IPL में बड़ा उलटफेर! CSK ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर रचा इतिहास

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 के 33वें मुकाबले...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप! 43 डिग्री पार तापमान, हीटवेव का अलर्ट जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी...

M.P में भीषण गर्मी का कहर, 20 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी की...

Related Articles

Popular Categories