Raipur SBI NIT Branch Bank Burglary Attempt: रायपुर में एसबीआई की एनआईटी शाखा में बड़ी सेंधमारी, खिड़की की ग्रिल काटकर लॉकर रूम तक पहुंचे चोर

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur SBI Bank Heist Attempt: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए अज्ञात चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एनआईटी (NIT) शाखा में बड़ी सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने का दुस्साहसिक प्रयास किया। शातिर चोर बैंक की खिड़की की मजबूत लोहे की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए और सीधे स्ट्रांग रूम तक जा पहुंचे। हालांकि, बैंक के मजबूत सुरक्षा चक्र के कारण चोर कैश और ग्राहकों के लॉकर में रखे करोड़ों के सामान पर हाथ साफ करने में नाकाम रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर थे। बैंक परिसर में दाखिल होने के बाद उन्होंने सबसे पहले बैंक मैनेजर के केबिन में लगे कंप्यूटर सिस्टम (CPU) की हार्ड डिस्क, रैम (RAM) और एसएसडी (SSD) चोरी कर ली, ताकि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग नष्ट की जा सके। इसके अलावा चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और उनके तारों को काटकर सबूत मिटाने का हर संभव प्रयास किया।

Read More : Mungeli Student Protest News: मुंगेली में शिक्षकों की कमी पर बवाल, कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे छात्रों ने कलेक्ट्रेट के सामने किया चक्काजाम

डिजिटल सबूत नष्ट करने के बाद चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम की ओर रुख किया। वहां उन्होंने ग्रिल गेट और मुख्य दरवाजे के 4 ताले काट दिए और लॉकर रूम के अंदर प्रवेश कर गए। लॉकर रूम के अंदर भी चोरों ने तालों को तोड़ने की कोशिश की, जिसमें से एक ताला टूटा हुआ मिला। लेकिन आंतरिक लॉकर और मुख्य तिजोरी को तोड़ने में वे पूरी तरह विफल रहे। इसके चलते बैंक की तिजोरी में रखा भारी कैश और लॉकर में मौजूद कीमती आभूषण पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

Read More : Janjgir Champa Police Transfer News: जांजगीर-चांपा में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश

घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 324(4) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सरस्वती नगर पुलिस आसपास की सड़कों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *