NH 130C Traffic Jam: जुगाड़ के पास धराशाई हुआ पुराना पेड़, सूचना के बाद सड़क से बाधा हटाने में जुटी वन विभाग की टीम

VIKASH KHALKHO

गरियाबंद। Nishaanebaz.com-NH 130C Traffic Jam: गरियाबंद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 130 सी (NH-130C) पर आवागमन एक बार फिर पूरी तरह ठप हो गया है। हाइवे पर जुगाड़ के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच धराशाई होकर गिर गया। इस वजह से सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है और सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए हैं।

गंभीर बात यह है कि झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच यह पूरा नेशनल हाइवे सिंगल लेन (Single Way) है।

40 किमी का सिंगल वे बना यात्रियों के लिए मुसीबत

लगभग 40 किलोमीटर का यह पूरा पैच सिंगल लेन होने के कारण जरा सी बाधा आने पर भी यहां भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

  • यातायात पूरी तरह ठप: पेड़ गिरने से दोनों तरफ से आने-जाने वाली बसें, ट्रक और निजी वाहन फंसे हुए हैं।

  • वन विभाग का अमला रवाना: घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई है, जिसके बाद वन कर्मियों की टीम पेड़ को काटकर सड़क से हटाने के लिए मौके पर रवाना कर दी गई है।

Read More : CM Sai On Power Privatization: पीसीसी चीफ दीपक बैज के आरोपों पर सीएम साय का पलटवार: “हमेशा की तरह दुष्प्रचार में जुटी विपक्ष”

हर बारिश में गहराता है संकट, पुख्ता इंतजाम नदारद

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार, नेशनल हाइवे 130 सी पर इस तरह की बाधाएं आए दिन की बात हो चुकी हैं।

Read More : Gold Silver Price Today: आज फिर बदले सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली से रायपुर तक रेट

पूरे मानसून सीजन में पेड़ों का गिरना या भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी (NHAI) और स्थानीय प्रशासन के पास इससे निपटने के लिए कोई पुख्ता और स्थायी इंतजाम नहीं हैं।

Read More : MP Govt Bharti: मध्यप्रदेश में 2 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान, 18 हजार पुलिस और 10 हजार शिक्षक पद शामिल

ऐसी आपात स्थिति बनने पर कभी वन विभाग तो कभी स्थानीय पुलिस मोर्चा संभालकर रास्ता बहाल कराती है, जिससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। फिलहाल पेड़ हटाने का काम जारी है और रास्ता पूरी तरह खुलने में कुछ वक्त लगने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *