Janjgir-Champa Crime: नाबालिग से अनाचार के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa Crime

Janjgir-Champa Crime:जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी की पहचान राजेश्वर कुर्रे (22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 426/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 126(2), 351(3), 64(2)(L), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की है।

Janjgir-Champa Crime:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संदीप डहरिया, अनुज खरे, लखेश विश्वकर्मा, प्रहलाद निर्मलकर और महिला आरक्षक करूणा खैरवार का सराहनीय योगदान रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *