Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Lormi Crime: 24 घंटे में चोरी की 3 वारदातों का खुलासा, ‘त्रिनयन...

Lormi Crime: 24 घंटे में चोरी की 3 वारदातों का खुलासा, ‘त्रिनयन ऐप’ से पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी; बाइक समेत चोरी का सामान बरामद

Lormi Crime
Lormi Crime

Lormi Crime: लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलों समेत अन्य सामान बरामद किया है। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत की गई।

घर के बाहर खड़ी दो बाइक चोरी, किराना दुकान को भी बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, लोरमी के डोंगरीपारा निवासी विक्की साहू और इरफान बेग के घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें अज्ञात चोरों ने पार कर दी थीं। इसके अलावा बाजारपारा स्थित एक किराना दुकान में भी चोरी की वारदात सामने आई थी। लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

CCTV फुटेज और ‘त्रिनयन ऐप’ से मिली अहम सुराग

एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला और डीएसपी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष ‘त्रिनयन ऐप’ की भी मदद ली गई। CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को चोरी का सामान कबाड़ी के रूप में बेचने वाले एक संदिग्ध युवक मोहम्मद रफीक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने रफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी धनीराम मार्को के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

Lormi Crime: किराना दुकान चोरी में भी आरोपी गिरफ्तार

Lormi Crime: वहीं बाजारपारा स्थित किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अमर देवार की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिलें और अन्य सामान बरामद कर लिया। इसके बाद मोहम्मद रफीक, धनीराम मार्को और अमर देवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोरमी में हुई चोरी की तीनों वारदातों का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here