MP News: उमंग सिंघार का BJP पर बड़ा हमला, रोजगार-महंगाई से भागीरथपुरा तक घेरा

Anuj Nirala

[nishaanebaz.com] MP News: इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा है।सिंघार ने युवाओं के रोजगार, OBC आरक्षण, महंगाई और भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाएगी।

युवाओं की नौकरी को लेकर सरकार पर सवाल

उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला सबसे पहले युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सामने आया।सिंघार ने कहा कि प्रदेश का युवा नौकरी चाहता है, लेकिन सरकार इस दिशा में पर्याप्त काम नहीं कर रही है। उन्होंने वर्ग-1 और वर्ग-2 के पदों के साथ अतिथि शिक्षकों के रोजगार का मुद्दा भी उठाया।उन्होंने सवाल किया कि सरकार युवाओं को नौकरी क्यों नहीं देना चाहती और उनके भविष्य को लेकर इतनी गंभीरता क्यों नहीं दिखाई जा रही?

MP Crime: 55 हजार में खरीदी पिस्टल, कार में हथियार लेकर घूम रहे थे दो युवक; पुलिस ने दबोचा

OBC आरक्षण पर भी घेरा

राहुल गांधी इंदौर दौरा को लेकर बात करते हुए सिंघार ने OBC आरक्षण के मुद्दे को भी उठाया।उन्होंने 13 प्रतिशत हिस्से को होल्ड रखने का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा। सिंघार ने कहा, ‘अब समय गया, चिड़िया चुग गई खेत।’उनका कहना था कि छात्रों और युवाओं से जुड़े इन मुद्दों को लगातार उठाने की जरूरत है।

शक्कर के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय को घेरा

उमंग सिंघार इंदौर बयान में बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के शक्कर को लेकर दिए गए बयान का मुद्दा भी सामने आया।सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय भले शक्कर न खाएं, लेकिन जनता को सस्ती शक्कर कब मिलेगी और महंगाई कब कम होगी, यह सरकार को बताना चाहिए।उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जरूरी चीजों की कीमतें कम होना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

भागीरथपुरा पानी कांड पर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए।सिंघार ने मांग की कि इस मामले की जांच रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक की जाए। उनका कहना है कि यह केवल भागीरथपुरा के लोगों का मामला नहीं है, बल्कि पूरे इंदौर की जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा विषय है।उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इंदौर के लोगों को किस तरह का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में देरी क्यों हो रही है?

अधिकारियों के साथ नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग

इंदौर में कांग्रेस बीजेपी विवाद के बीच सिंघार ने जांच रिपोर्ट में सामने आए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।साथ ही उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी नेता या जनप्रतिनिधि की भी जिम्मेदारी सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?सिंघार का कहना है कि किसी भी मामले में जिम्मेदारी तय करते समय केवल अधिकारियों तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए।

विधानसभा में मामला उठाने की तैयारी

Umang Singhar Attack on BJP के बीच नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस भागीरथपुरा पानी कांड को विधानसभा में उठाएगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखने की मांग करेगी। साथ ही मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

MP News: अचानक सापौन पहुंचे कलेक्टर, आंगनवाड़ी से राशन दुकान तक जांची व्यवस्था

राहुल गांधी के दौरे से पहले बढ़ी सियासी हलचल

राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले उमंग सिंघार के लगातार हमलों ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।रोजगार, OBC आरक्षण, महंगाई और दूषित पानी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में दिखाई दे रही है।वहीं, सिंघार के आरोपों पर बीजेपी की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

‘युवा एक होता है हनुमान…’

युवाओं के मुद्दे पर अपने बयान के अंत में उमंग सिंघार ने तीखा राजनीतिक तंज किया। उन्होंने कहा, ‘युवा एक होता है हनुमान और हनुमान ने अब लंका में आग लगा दी है, तो जलना है।’सिंघार के इस बयान के बाद अब यह देखना अहम होगा कि बीजेपी की ओर से इसका क्या जवाब आता है और राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान कांग्रेस किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *