Kanker News: नक्सल डंप में छिपा था वन्यजीव पेंगोलिन का शल्क, 3.5 किलो बरामद

Sanjay Sahu
Kanker News

Kanker News: कांकेर। जिले के नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से करीब 3.5 किलोग्राम पेंगोलिन (वन्यजीव) का शल्क सहित नक्सली उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बरामदगी के बाद इलाके में नक्सली गतिविधियों और वन्यजीव तस्करी को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। तलाशी लेने पर एक स्टील टिफिन में लगभग 3.5 किलो पेंगोलिन का शल्क भरा हुआ मिला। इसके साथ अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई।

बरामद सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से थाना लाकर विधिवत जब्त किया गया है। पेंगोलिन के शल्क की बरामदगी की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। मामले में वन्यजीव संरक्षण एवं संभावित तस्करी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा, 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के प्रभारी सेनानी सुभाष चंद्र तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में की गई।

Kanker News: संयुक्त टीम में बीएसएफ 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर हनुमान मीणा, उप निरीक्षक मोहित बंसल, बीएसएफ बीडीएस टीम कमांडर उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक लतेश कुमार शोरी शामिल रहे।

Kanker News: कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती इलाकों में जिला बल और बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग लगातार जारी है। सुरक्षा बलों की बढ़ती सक्रियता से जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *