CG Nurse Suicide : दुर्ग। नेहा अपने पति के साथ रहती थी। रविवार को जब उसका पति कमरे में आया तो उसने नेहा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। घटना से हड़कंप मच गया। उसने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच शुरू की।
भिलाई के घासीदास नगर वार्ड-23 स्थित हमर क्लीनिक में नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अस्पताल परिसर के स्टाफ रूम में शव मिला है। मृतिका की पहचान 32 वर्षीय नेहा महिलांग के रूप में हुई है। वह हमर क्लीनिक में पिछले 5 साल से कार्यरत थी. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।
CG Nurse Suicide :शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल नेहा के पति और साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मोबाइन फोन के जरिए कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस की पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नेहा ने यह कदम क्यों उठाया होगा वह किस तरह के मानसिक तनाव में थी। फिलहाल हर संभावित एंगल से मामले में जांच कर रही है।





