Sunday, August 23, 2026
Home Sports SL vs IND 2nd Test: आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने...

SL vs IND 2nd Test: आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने खोया आपा, श्रीलंकाई गेंदबाज को मारी टक्कर, VIDEO वायरल

कोलंबो [Nishanebaaz News] SL vs IND 2nd Test। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर उस वक्त भारी तनातनी देखने को मिली, जब भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे। मैच की पहली पारी में जायसवाल 45 रन बनाकर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई।

Read More Bilaspur Samdeel Village Ghongha River Accident: स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे बच्चे: घोंघा नदी में डूबे 3 भाई-बहन, पूरे गांव में शोक की लहर

असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को किया आउट

भारत की ओर से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे। राहुल के जल्दी आउट होने के बाद जायसवाल ने क्रीज पर टिककर आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। यशस्वी ने पारी के 17वें ओवर में असिथा फर्नांडो की गेंदों पर लगातार 3 चौके जड़े। हालांकि, फर्नांडो ने शानदार वापसी करते हुए ओवर की अंतिम गेंद पर जायसवाल को आउट कर दिया। अंदर की ओर स्विंग होती गेंद पर ऑफ साइड में पंच करने के प्रयास में जायसवाल अपना कैच दे बैठे।

Read More Indore Police: इंदौर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 1200 से ज्यादा बदमाशों की जांच; 524 पर कार्रवाई

बीच मैदान में भिड़े यशस्वी-असिथा

विकेट हासिल करने के बाद असिथा फर्नांडो ने बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और जायसवाल को सेंड ऑफ दिया। श्रीलंकाई गेंदबाज का यह रवैया भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी। देखते ही देखते दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और उनके बीच हेड कॉन्टैक्ट व बहस देखने को मिली। मैदान पर तनाव बढ़ता देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

Read More CG Breaking: वन मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी हादसे का शिकार, 5 घायल, जगदलपुर रेफर

जायसवाल ने खेली 45 रनों की पारी

कोलंबो [Nishanebaaz News] SL vs IND 2nd Test। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 84.91 के स्ट्राइक रेट से 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 आकर्षक चौके शामिल थे। आउट होने के बाद फर्नांडो के साथ हुई उनकी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here