Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh korba News: घर के बाहर खेलते समय कुएं में गिरा 3 साल...

korba News: घर के बाहर खेलते समय कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत

korba News
korba News

korba News:कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा घर के पास खेलते समय बाड़ी में बने कुएं में गिर गया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 स्थित पुरानी बस्ती के दादर बस्ती की है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अभियांस पटेल घर पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से लगी बाड़ी में चला गया और कुएं में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर में नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कुएं में बच्चे के गिरने की जानकारी मिली।

परिजनों ने तत्काल बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 

दो भाइयों में छोटा था अभियांस

अभियांस दो भाइयों में छोटा था और आंगनबाड़ी जाता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता सतानंद पटेल खेती-किसानी के साथ बाड़ी में सब्जियां उगाने का काम करते हैं।

korba News:बारिश से कुएं में भरा था पानी

korba News:बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बाड़ी का कुआं पानी से लबालब भरा हुआ था। इसी कुएं में गिरने से मासूम की जान चली गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here